जोधपुर , संभागीय आयुक्त ने ली राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक

0
32

जोधपुर शहर के तीनों बड़े अस्पतालों के टॅायलेट अगले तीन माह में फाइव स्टार कैटेगरी की सुविधा वाले बनाये

तीनों अधीक्षक अस्पतालों का बेहतर सुपरवीजन करें-

– संभागीय आयुक्त

 

जोधपुर, 17 अगस्त/ संभागीय आयुक्त व राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश चन्द मीणा ने बुधवार को डा0 एस एन मेडिकल कॅालेज कौंसिल हॅाल में तीनों अस्पतालों की मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली।

तीनों अस्पतालों के टॅायलेट फाइव स्टार कैटेगरी सुविधा वाले बनाये-

संभागीय आयुक्त ने बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि महात्मा गांधी अस्पताल, एमडीएम अस्पताल व उम्मेद अस्पताल के टॅायलेट तीन माह में फाइव स्टार कैटेगरी सुविधाएं वाले तैयार करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के गंदे टॅायलेट से वहंा मरीजों व परिजनों को बड़ी असुविधा होती है।

उन्होंने कहा कि तीनों अस्पतालों के टॅायलेट का सुधार प्राथमिकता से हो। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य करावे की अगले दस वर्ष तक दिक्कत ना हो। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि तीन दिन में तीनों अस्पतालों के टॅायलेट का भौतिक सत्यापन कर सुधार का प्लान तैयार कर उन्हें बताये। उन्होंने कहा कि तीनों अधीक्षक व अस्पताल समिति के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि टॅायलेट में जो भी आइटम लेंगे अच्छी क्वालिटी का लगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए राशि उपलब्ध करवायेंगे।

अधीक्षक अस्पतालों का बेहतर सुपरविजन करें

संभागीय आयुक्त ने कहा कि अधीक्षक निरन्तर अपने अस्पतालों का राउण्ड लगाते रहे, मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस पर पूरा ध्यान देवे। सरकार की योजनाओं का उन्हें बेहतर फायदा मिले यह सुनिश्चित करें। अस्पताल में कहीं भी समस्या आये तुरन्त मौके पर जाकर उसका समाधान करें।

उम्मेद अस्पताल की लिफ्ट शीघ्र शुरू करावें-

संभागीय आयुक्त ने बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सात दिन में उम्मेद अस्पताल की लिफ्ट को चालू कराकर उसका उद्घाटन करावें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि अस्पतालों की ओटी, सीवरेज, टॅायलेट, फॅाल्स सिलिंग, पार्किंग व्यवस्था व सड़कों की व्यवस्था बेहतर रखें।

बैठक में विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार ने कहा कि अस्पतालों में टॅायलेट की स्थिति बेहतर रखने व सीवरेज कार्य सही बनाये रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान सभी ने अच्छी व्यवस्थाएं बनाये रखी। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के शानदार कार्य करवाये है, इनका लाभ मरीजों को बेहतर तरीकों से उपलब्ध हो।

बैठक में प्राचार्य मेडिकल कॅालेज डा0 दिलीप कच्छवाह, एमडीएम अधीक्षक डा0 विकास राजपुरोहित, उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डस0 रंजना देसाई, अधीक्षक एमजीएच डा0 राजश्री बेहरा, वरिष्ठ गाइनोकोलोजिस्ट डा0 बी एस जोधा ने भी बैठक में अपने सुझाव दिए व अपने अपने अस्पतालों में चल रहे कार्यो व भावी योजनाओं व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधीक्षकों ने उनकी 2011 से निर्धारित व्यय क्षमता को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का सुझाव दिया। संभागीय आयुक्त ने इस पर अगली बैठक में निर्णय करने का कहा।

बैठक में एमडीएम अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में ए टी एम लगाने की आवश्यकता जताई। संभागीय आयुक्त ने सभी से अॅाफर मंागने व अधिक राशि देने वाली बैंक का एटीएम लगाने का कहा। बैठक में एमडीएम अधीक्षक ने महावीर इंटरनेशनल धर्मशाला मामला, वहंा से पानी का निकासी नहीं होने व दो ई-मित्र संबंधी समस्या की चर्चा की। बैठक में सोसाइटी के सदस्य नरपत सिंह कच्छवाह, राजेन्द्र व्यास व ललित सुराणा ने भी सुझाव दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक डा0 जोगेश्वर प्रसाद सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here