जाने सौरव गांगुली ने विराट कोहली के वापसी पे क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

बीसीसीआइ प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें भरोसा है कोहली एशिया कप में अपनी फॉर्म को पा लेंगे। कोहली के बल्ले से आखिरी शतक 2019 में निकले थे।

 विराट कोहली का फॉर्म इन दिनों खूब चर्चा में है। लगभग 3 साल होने को हैं जब उनके बल्ले से आखिरी सेंचुरी निकली थी। इंग्लैंड के खिलाफ दौरा भी उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सीरीज से दूर रहने वाले कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर 2 वनडे मैचों में 33 रन, एकमात्र टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 31 और टी20 में केवल 1 और 11 रन बनाए थे।

टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद एशिया कप में अपनी दावेदारी पेश करेगी। एशिया कप भारत और विराट कोहली के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। कोहली के लिए यहां अपनी फार्म दोबारा हासिल करने का मौका है। बीसीसीआइ प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को भरोसा है कि कोहली एशिया कप में अपने फॉर्म को पा लेंगे

इंडिया टुडे नेटवर्क से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि ‘उन्हें प्रैक्टिस करने दें, मैच खेलने दें। वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे। वह शतक नहीं बना पा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वह एशिया कप में अपनी फॉर्म ढूंढ लेंगे।’

कोहली ने आखिरी बार पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में इडेन गार्डन के मैदान पर शतक लगाया था। उसके बाद कोहली के बल्ले से कुछ अर्धशतक जरूर निकले लेकिन उनके फैंस को उनसे शतक की उम्मीद अब भी है और बड़ी बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं।कोहली दुबई में आगामी एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपने फॉर्म को पाने की कोशिश करेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम इस मैदान में वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में है और दोनों अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को करेगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here