रिकी पोटिंग ने सूर्यकुमार यादव के परफेक्ट बैटिंग लाइनअप को लेकर क्या कहा जाने – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने सूर्यकुमार यादव के परफेक्ट बैटिंग लाइनअप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चार नंबर पर बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं।

 टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को निश्चित तौर पर इस टीम का हिस्सा माना जा रहा है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लगातार सूर्यकुमार यादव ने इस नंबर पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने 15 में से 6 इनिंग्स में इसी नंबर पर बल्लेबाजी की है और 199 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।

उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार चर्चाएं होते रहती है। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने सभी टी20 मैचों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। लेकिन टीम इंडिया में उनकी सबसे परफेक्ट बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पोटिंग ने आइसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ‘उन्होंने पिछले कुछ सीरीज में भारत के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उन्हें टाप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते देखना चाहता हूं।’ पोंटिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि उसे टॉप चार में होना चाहिए। मुझे लगता है कि विराट को उनकी पोजिशन जो तीसरे नंबर पर है बने रहना चाहिए। सूर्य के लिए 2 या 4 का स्थान खाली है।’मुझे लगता है कि वह ओपन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसे नई गेंद से दूर रखें और बाद में खेल को नियंत्रित करने का मौका दें तो आप जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं।” पोटिंग ने कहा कि टाप चार उनके लिए परफेक्ट है। मैं नहीं चाहता कि वह ओपन करें। मुझे लगता है कि नंबर 4 उनके लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि कि उनका, अपने खेल के प्रति आत्म विश्वास और उनका स्किल उन्हें बाकी प्रतियोगियों से अलग बनाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here