जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़आई टीम इंडिया की टेंशन, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते है बहार – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। एशिया कप से बाहर होने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी उनके खेलने पर सस्पेंस है। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की पुरानी चोट उभर कर आई है। यह वही चोट है जिसने 2019 में उन्हें काफी परेशान किया था। जसप्रीत बुमराह अगर इस चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

इनसाइड स्पोर्ट्स को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने जसप्रीत बुमराह की चोट के बारे में अपडेट देते हुए कहा ‘हां, यह चिंता का विषय है। वह रिहैब के लिए वापस आ गए हैं और उन्हें उपलब्ध सर्वोत्तम चिकित्सा सलाह मिलेगी। समस्या यह है कि यह उनकी चोट पुरानी है और यही चिंता का विषय है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमारे पास सिर्फ 2 महीने बचे हैं और उन्हें यह चोट सबसे खराब समय में लगी है। हम उनकी हालत पर करीब से नजर रखे हुए हैं। वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और फिलहाल सावधानी से स्थिति को संभालने की जरूरत है।’

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में एशिया कप में ही भारतीय बॉलिंग अटैक साधारण नजर आ रहा है। भुवनेश्वर कुमार के अलावा कोई भी अनुभवी तेज गेंदबाज नहीं है। टीम में अन्य तेज गेंदबाजों के रूप में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने जगह बनाई है। बता दें, हर्षल पटेल का भी चोट के चलते एशिया कप स्क्वॉड में चयन नहीं हुआ है।

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here