12 आईएएस अफसरों का तबादला, एक्शन में योगी सरकार – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

यूपी की प्रशासनिक व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने के मकसद से योगी आदित्‍यनाथ सरकार ताबड़तोड़ तबादले जारी रखे हुए है। इसी क्रम में शनिवार को 12 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सूचना एवं जनसम्‍पर्क विभाग के विशेष सचिव सुरेन्‍द्र प्रसाद सिंह अब कानपुर नगर के अपर श्रमायुक्‍त बनाए गए हैं। 

प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन, नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे। प्रतीक्षारत राकेश कुमार मिश्रा विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग होंगे। प्रतीक्षारत वैभव श्रीवास्‍तव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे। नियोजन विभाग तथा कार्यक्रम कार्यान्‍वयन विभाग के विशेष सचिव राम नारायन सिंह यादव कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त शाखा के विशेष सचिव होंगे। 

नियोजन विभाग के विशेष सचिव विवेक गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे। प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश वर्मा वाणिज्‍य कर विभाग के अपर आयुक्‍त होंगे। गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव अटल कुमार राय कानपुर में उद्योग विभाग के अपर आयुक्‍त होंगे। गृह विभाग के विशेष सचिव रविन्‍द्र पाल सिंह माध्‍यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव होंगे। 

कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त शाखा के विशेष सचिव संदीप कौर महिला कल्‍याण तथा बाल विकास एवं पुष्‍टाहार विभाग के विशेष सचिव होंगे। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव डा.अरविंद कुमार चौरसिया, कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त शाखा के विशेष सचिव होंगे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here