राजस्थान के जयपुर में रविवार को गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीरें जगह-जगह देखने को मिली। यह तस्वीरें जयपुर ही नहीं पूरे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर हैं।
दरअसल, सावन के महीने में हजारों शिव भक्त कांवड़ लेकर जा रहे हैं। गलता तीर्थ से जल भरकर शिव मंदिरों में चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ हर दिन हो रही है। इन शिव भक्तों का रविवार को जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सम्मान किया गया।
यह सम्मान सिर्फ एक दो जगह ही नहीं, बल्कि जिले के कई इलाकें में देखने को मिला है। गंगा पोल गेट, पठानों के चौक, रामगंज चौपड़, बड़ी रहमानिया, छोटी रहमानिया मस्जिद के सामने, सूरजपोल बाजार सहित अनेक स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की बरसात की। साथ ही उन्हें खाने के लिए केले और पीने के लिए पानी भी दिया।
बता दें कि शहर में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चारदीवारी में निकाली गईं कांवड़ यात्रा को लेकर समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही। वहीं, जिला उत्तर के पुलिस उपायुक्त परिस देशमुख सहित अन्य अधिकारी बाजारों में गस्त करते हुए भी दिखाई दिए।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















