यूपी के कई राज्यों में भारी बारिश की सम्‍भावना, 27 से 33 डिग्री के बीच रहेगा तापमान – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से जहां सड़कों पर ताला लग गया वहीं गलियां समंदर में बदल गईं। कामकाज के लिए निकले लोगों पर बादल आफत बनकर बरसे। जगह-जगह जाम, जलभराव के साथ बिजली भी उड़ गई लेकिन इन सबके बावजूद राजधानी ने बारिश का स्‍वागत किया। गर्मी और उमस से राहत के लिए बादलों की मेहरबानी का सबको इंतजार था। आज भी राजधानी में यह मेहरबानी जारी रहने के आसार हैं। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की सम्‍भावना है। 

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं गाजियाबाद में भी गरज के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में शनिवार को न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विज्ञानियों ने यूपी के कई जिलों में आज और कल बारिश की सम्‍भावना जताई है।

वेस्‍ट यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश से पिछले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस से फिसलकर 30.7 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। 

प्रदेश में इस साल मॉनसून की मेहरबानी के लिए लोग तरस गए थे। हालांकि पिछले दो दिन से हुई बारिश से राहत मिली है। 23.4 मिमी बारिश के साथ ही 29 जुलाई तक कई इलाकों में 196.2 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य के सापेक्ष 86.7 फीसदी है। मौसम विभाग के निर्देशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है। मगर जितनी रिकॉर्ड हुई है, उतना ही आंकड़ा जारी किया गया है। आज और कल दो दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीदों के साथ यह ग्राफ और सुधर सकता है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here