Rajasthan: विद्यालय में कक्षाओं का उद्घाटन, मंत्री कल्ला बोले- शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही सरकार

0
15

ख़बर सुनें

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में दो कक्षों और जल मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें भामाशाहों का सहयोग भी सराहनीय है। दानदाताओं का यह सहयोग दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षा जीवन का आधार है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यार्थियों के हित में 2022 बजट घोषणा में हजारों माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया है। जिले में भी नए स्कूल और इन स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार नए संकाय खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवार भी किए।
  
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा ने कहा, कोरोना संक्रमण काल में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए सरकार ने ब्रिज कोर्स तैयार किया गया है। उन्होंने सरकार की बालगोपाल योजना के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आचार्य ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय में विकास कार्य के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here