Accident in Tonk: मालपुरा-जयपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक और बस में भिड़ंत, चालक की मौत, एक घायल

0
23

ख़बर सुनें

टोंक के मालपुरा-जयपुर स्टेट हाईवे पर चावंडिया मोड के पास रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के दौरान बस में सवारियां नहीं होने से बड़ा हादसा टला।

थाना अधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जयपुर से आ रही रोडवेज बस और ट्रक की जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे मार्ग पर चावंडिया मोड़ के समीप जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर एएसआई भंवर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ट्रक के केबिन के मलबे में फंसे चालक के शव को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं मृतक ट्रक चालक की पहचान थाना फागी लदाना निवासी लक्ष्मण पुत्र हनुमान नायक के रूप में हुई है। सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक पृथ्वीराज जाट भोजपुरा (नगरफोर्ट) घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। 

पुलिस ने घटना की सूचना परिवार जनों को दी। जिस पर परिवारजन डिग्गी अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक ट्रक ड्राइवर के दो पुत्र है और एक बेटी है। दो महीने पहले ही बड़े बेटे की शादी की थी।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here