यूपी: लखनऊ के लुलु मॉल में लोग पढ़ रहे नमाज, हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 जुलाई को लुलु मॉल का उद्घाटन हुआ. इसे लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल बताया जा रहा है. इस बीच, ये मॉल अब विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल के अंदर नमाज अदा करते देखा जा रहा है.  

वायरल वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठकर नमाज अदा कर रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के साथ सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसी मॉल में धार्मिक गतिविधियां कैसे की जा सकती हैं. हिंदू संगठनों ने नमाज़ पर सवाल उठाया है. 

हिंदू महासभा के मुताबिक, लुलु मॉल पहले भी ऐसे विवादों में रह चुका है. संगठन नेता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि लुलु मॉल अब अपना असली रंग दिखा रहा है. ये मॉल पहले से ही इसी तरह के कारनामों के लिए चर्चा में रहा है. अब यूपी में भी वही कर रहा है. हिंदू महासभा ने हर उस मॉल पर कार्रवाई की मांग की है जिसे मस्जिद की तरह इस्तेमाल करने का प्रयास हो रहा है. 

मॉल ने दी सफाई 

विवाद पर लुलु मॉल की तरफ से सफाई आई है. मॉल की ओर से कहा गया है कि हमें इस वीडियो का कोई अंदाजा नहीं है. हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. मॉल के अंदर हम इस बात की इजाजत बिल्कुल नहीं देते हैं.

22 लाख वर्ग फुट में फैले इस मॉल को 11 जुलाई से आम जनता के लिए खोल गया. गोल्फ सिटी के अमर शहीद पथ में स्थित, मॉल में देश के कुछ सबसे बड़े ब्रांड हैं, जिनमें लुलु हाइपरमार्केट, लुलु फैशन स्टोर और लुलु कनेक्ट शामिल हैं.

लखनऊ मॉल में 15 रेस्तरां और कैफे हैं, इसके अलावा 25 ब्रांड आउटलेट वाले फूड कोर्ट के अलावा 1,600 लोगों के बैठने की क्षमता है. इसमें ज्वैलरी, फैशन और प्रीमियम वॉच ब्रांड्स के साथ एक डेडिकेटेड वेडिंग शॉपिंग अखाड़ा होगा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here