मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

भोपाल: मध्यप्रदेश में बुधवार को गर्मी, उमस एवं फिर झमाझम वर्षा के बीच कई स्थानों पर आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 8 व्यक्तियों की जान चली गई। वहीं 4 लोग गंभीर घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सबसे अधिक मौत श्योपुर में हुईं। श्योपुर में कराहल ब्लॉक के अजनोई गांव के समीप जंगल में 6 दोस्त पिकनिक मना रहे थे। इसी के चलते बिजली गिरने से 6 दोस्तों की जान चली गई। भिंड में गोरमी थाने के सुकांड गांव में बिजली गिरने से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। छतरपुर में भी मां-बेटे समेत 3 की जान चली गई।

इसके साथ ही शिवपुरी के बगरबारा गांव में बिजली गिरने से अकलवती (35) पत्नी रामस्वरूप लोधी की जान चली गई। जबकि मालती (32) पत्नी वीरेंद्र लोधी झुलस गई। ग्वालियर में तिघरा के घंमडीपुरा में नत्थाराम बघेल एवं जिले के भितरवार इलाके के ग्राम बागवई निवासी बेताल सिंह गुर्जर (32) पुत्र हरनाम सिंह गुर्जर ने भी बिजली गिरने से दम तोड़ दिया।

छतरपुर जिले में भी आकाशीय बिजली से 3 की मौत हो गई। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के‎ ग्राम महाराजगंज में रामप्यारी अहिरवार‎ (50), उनका 25 वर्षीय‎ बेटा मुकेश अहिरवार गढ़िया‎ तालाब स्थित अपने खेत पर‎ काम कर रहे थे। बिजली मां-बेटे पर आ गिरी।‎ दोनों की मौके पर जान चली गई।‎ बमनौरा थाना के‎ अमरवां में रेड़ा अहिरवार (50) अगरौठा पर खेत में काम करते वक़्त बिजली गिर गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here