देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,073 नए मामले आए सामने, इतने मरीजों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों  लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोरोना के केस में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 17,073 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 21 मरीजों की मौत भी हुई है।

94 हजार के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के मामलों में के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढोतरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टिव केस बढ़कर 94,420 हो गए हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 87 हजार 606 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

इसके अलावा देश में कोविड के कुल 4 करोड़ 34 लाख 7 हजार 46 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 5 लाख 25 हजार 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,073 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटों में ही कोरोना से 21 लोगों की मृत्यु हुई। भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामले 94,420 हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,03,604 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,10,15,683 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here