आखिर किस वजह से फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

बॉलीवुड अभिनेता भी हैरान हो चुके है। मूवी को दर्शक ही नहीं मिल पाए है। 200 करोड़ के बजट में बनी मूवी के लिए 100 करोड़ कमाना भी मुश्किल हुआ। ऐसे में बड़ा सवाल है कि मूवी के फ्लॉप बिजनेस का जिम्मेदार कौन हो सकता है?

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार ने किया निराश: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज के खराब बिजनेस से प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा बहुत  नाराज हैं। उन्होंने मूवी के ना चलने का पूरा जिम्मेदार अक्षय कुमार को ठहरा दिया है। सूत्र बताते हैं कि जयेशभाई जोरदार के उपरांत सम्राट पृथ्वीराज यशराज बैनर की दूसरी फ्लॉप कही जा रही है। जयेशभाई जोरदार की कई सिनेमाघरों में जीरो ऑक्यूपेंसी की वजह से इसके शोज कैंसिल किए गए। फिर सम्राट पृथ्वीराज का भी यही हाल हो गया है।

फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार कौन?: कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि मूवी के पिटने का ब्लेम खिलाड़ी कुमार के कंधों पर डाला जाने लगा है। सूत्र ने इस बारें में बोला है कि- सम्राट पृथ्वीराज को एक समर्पित एकाग्रता की जरूरत थी। मूवी के लिए अक्षय कुमार ने असली मूंछ तक नहीं उगा पाए थे। क्योंकि वो इस मूवी के साथ दूसरे प्रोजेक्ट का भी भाग थे। जब आप ऐतिहासिक रूप से अहम किरदार को अदा कर रहे है, तो क्यों अक्षय कुमार ने बस इसी एक प्रोजेक्ट को नहीं किया और इसी किरदार में अपना बेस्ट क्यों नहीं दिया? इतना ही नहीं, फिल्म के आर्किटेक्ट भी सम्राट पृथ्वीराज के फेलियर के लिए अक्षय कुमार को जिम्मेदार कह रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here