Barmer Road Accident: बरातियों से भरी कार और ट्रक में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

0
13

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:03 AM IST

ख़बर सुनें

बाड़मेर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर जा रहे थे। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दुर्घटना में पूनमाराम पुत्र ढीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, प्रिंस पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम पुत्र पोकराराम समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मांगीलाल पुत्र नैनाराम और बुद्धराम पुत्र कानाराम को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here