जाने दूध पीने से होने वाले फायदों पे बारे में…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

आयुर्वेद के अनुसार दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। जी हाँ और हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। सुबह और रात के समय दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। अब आज हम आपको बताते हैं दूध पीने के क्या फायदे है।

कैल्शियम की पूर्ति- आप सभी को बता दें कि हमारे दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है।  ऐसे में हर रोज गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

एनर्जी बढ़ाने में कारगर – दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। जी हाँ और इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

कब्ज की समस्या- अगर आपको कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। जी दरअसल ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है वो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं।

थकावट दूर करने के लिए- अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। सबसे खासकर बच्चों को हर रोज दूध पीना चाहिए। 

गले के लिए फायदेमंद- दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं। 

तनाव दूर करने के लिए- ऑफिस से घर लौटने पर आप दिनभर का तनाव भी अपने साथ लेकर आते हैं। ऐसा होने पर हल्का गर्म दूध पीना चाहिए। यह आपको इस तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। दूध पीने के बाद दिनभर का तनाव कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे। 

अनिंद्रा की समस्या- रात में दूध पीने का ये सबसे बड़ा फायदा है। जी दरअसल कई ऐसे अध्ययन सामने आए हैं जिनके अनुसार, रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here