न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:25 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले बदमाशों का एक जुलूस निकाला गया। जिसे देकर हर कोई हैरान रह गया। सड़क पर चलते बदमाश ‘गोली चलाना पाप है… पुलिस हमारी बाप है’ का नारा लगा रहे थे। पुलिस ने यह नारा लगाते हुए बदमाशों को करीब 400 मीटर तक पैदल घुमाया।
दरअसल, मामला बूंदी के लाखेरी कस्बे का है। करीब 15 दिन पहले आरोपी अमन कपड़े लेने के लिए बाटम लेवल बाजार में स्थित एक दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान मालिक मनप्रीत सिंह से कपड़े खरीदने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी अमन ने व्यापारी को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। 28 मई को दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकान की सफाई कर रहे मनप्रीत सिंह पर फायरिंग कर दी। इसे वह घायल हो गए थे।
पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस तीनों बदमाश अमन, यशवंत और शहजाद को पैदल ही लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस और व्यापारियों के सामने ‘गोली चलाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारा लगाए। बदमाशों का इस तरह का जुलूस देख दुकानदार भी खुश नजर आए। बदमाशों ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। शनिवार को तीनों आरोपियों को मौका मुआयना के लिए बाजार लेकर गए थे। आरोपी यशवंत हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। यशवंत पर 13, अमन पर 5 और शहजाद के खिलाफ एक केस पहले से दर्ज है। सभी बदमाश कोटा के रहने वाले हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















