Rajyavardhan Rathod in Ajmer: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने आए राठौड़, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

0
23

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 09:00 PM IST

सार

सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को महिला अत्याचार, पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया।
 
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अजमेर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा।

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को महिला अत्याचार, पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया।
 
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अजमेर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि राजस्थान को लेकर बहुत सी योजनाएं हैं जो राज्य सरकार उनका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में 27 हजार करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान की राज्य सरकार को दिए गए, घर-घर पानी पहुंचाने के लिए। लेकिन राज्य सरकार पिछले साढ़े तीन साल में मात्र 4 हजार करोड़ रुपये खर्च कर पाई है। सरकार सिर्फ आरोप लगाने का काम करती है।
 
राठौड़ ने कहा कि सरकार पर जिम्मेदारी है कि राजस्थान वासियों की रक्षा करे, खास तौर पर महिलाओं की रक्षा करे, लेकिन एनसीआरबी का आंकड़ा बता रहा है कि राजस्थान महिला अत्याचारों में नंबर वन पर है। इसके साथ ही राजस्थान पानी पिलाने में सबसे आखिर में है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री होने के साथ ही गृहमंत्री भी हैं। जिनकी जिम्मेदारी सुरक्षा की भी है, लेकिन राजस्थान में हर 2 घंटे में बेटी के साथ बलात्कार हो रहे हैं। धर्म स्थलों को नष्ट किया जा रहा है। ऐसे हालात कभी राजस्थान में नहीं हुए हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी छोड़कर सिर्फ आरोप लगाने का काम कर रहीहै। राजस्थान पुलिस का नेटवर्क जनता की सुरक्षा को छोड़ पॉलीटिकल इंटेलिजेंस का काम कर रहा है। कांग्रेस के विधायक क्या सोच रहे हैं, कांग्रेस के मंत्री किससे बात कर रहे हैं, पूरी पुलिस का इंटेलिजेंस यही काम कर रहा है। इसलिए जहां कहीं भी हालात खराब हो रहे हैं, वहां पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here