दिग्विजय चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर हमला करते हुए कही ये बड़ी बात… – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

BJP-JJP Alliance: हरियाणा में भाजपा द्वारा जजपा के साथ शहरी निकाय चुनाव में गठबंधन तोड़ने के बाद जजपा महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला भाजपा नेताओं पर गरम हो गए हैं। दिग्विजय चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग 50 हजार मतों से विधानसभा चुनाव हारकर राजनीतिक रूप से विलुप्त हो चुके हैं, वह लोग भी आज अपनी पार्टी को सिखा रहे हैं कि चुनाव कैसे लड़ना है।

भाजपा के स्‍थानीय निकाय चुनाव अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद दिग्विजय का बीरेंद्र सिंह पर हमला

जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने एक ट्वीट के जरिये बीरेंद्र सिंह पर व्यंग्य भी किया। दिग्विजय बोले, वाह चौधरी साहब। बता दें कि हिसार में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बीरेंद्र सिंह ने खुले तौर पर जजपा के साथ भाजपा के चुनावी गठजोड़ का विरोध किया।

बीरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि भाजपा आज पूरी तरह से चुनाव जीतने और अपने बूते पर सरकार चलाने में सक्षम है। इसलिए शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को किसी तरह के गठबंधन की जरूरत नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने इशारों की इशारों में जजपा को सत्ता से अलग करने का संकेत भी पार्टी नेताओं को दिया।

बीरेंद्र सिंह के इस सुझाव के बाद दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे नेताओं का कोई वजूद नहीं है। वह 50 हजार मतों से चुनाव हार चुके हैं और पार्टी की बैठकों में बता रहे हैं कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। यह स्थिति तब है, जब ऐसे सुझाव देने वाले लोग राजनीतिक रूप से विलुप्त हो चुके हैं।

उचाना से दुष्यंत चौटाला हैं विधायक, बीरेंद्र ¨सह व प्रेमलता भी कर चुके प्रतिनिधित्व

बता दें कि उचाना से फिलहाल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं। उचाना से बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता भी विधायक रह चुकी हैं। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला भी यहां से विधानसभा में उचाना का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here