Rajasthan: पत्नी के टॉर्चर से परेशान प्रिंसिपल भूल जाते हैं कई चीजें, लोहे के इन औजारों से भी मारती थी बीवी, देखें तस्वीरें

0
18

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में प्रिंसिपल पति को पीटने वाली पत्नी के मामले कई खुलासे हुए हैं। कई साल से पत्नी का टॉर्चर झेल रहा पति अजीत सिंह मानसिक रूप से बीमार हो गया है। कुछ ही पल में वह सबकुछ भूल जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने साथ काम करने वाले साथियों के नाम भी भूल जाते हैं। इन सब बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी पत्नी सुमन ने उसे किस हद तक प्रताड़ित किया है। 

अजीत ने नौ साल पहले सुमन के साथ लव मैरिज की थी। कुछ समय तक सब कुछ सही रहा, लेकिन बाद में सुमन उसे प्रताड़ित करने लगी। आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी। वह उसे तवे, किक्रेट वैट, लोहे के पाने और रेती से भी पीटती थी। इसके अलावा भी अगर पत्नी के हाथ कुछ लगता तो वह उसी से पति की पिटाई कर देती। 

 

9 साल पहले शादी, 8 साल का बेटा

सुमन और अजीत की शादी नौ साल पहले हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। सुमन अजीत के साथ बेटे के सामने ही मारपीट करती। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा डरा सहमा वहीं खड़ा रहता। यह वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। 

प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहती है पत्नी

जानकारी के अनुसार अजीत यादव हरियाणा के खरखड़ी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। भिवाड़ी के जिस फ्लैट में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे, सुमन उसे अपने नाम कराना चाहती थी। इसके अलावा भी अन्य प्रॉपर्टी भी वह अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह पति के साथ मारपीट करती थी।

सुमन का भाई उसे उकसाता है   

पति का कहना है कि उसकी पत्नी को अमेरिका में रहने वाला उसका भाई उकसाता है। जिससे वो एग्रेसिव हो जाती है और उसके साथ मारपीट करती थी। उन्होंने कहा, बच्चे के भविष्य और लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अब उसकी जान को भी खतरा हो गया था। इस कारण उसने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की।  कोर्ट ने प्रिंसिपल को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here