पिछले 24 घंटे में कोरोना के मिले 2323 नए मामले, 25 संक्रमितों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

भारत में कोरोना के एक बार फिर दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 2323 नए कोरोना केस आए और 25 संक्रमितों की जान चली गई. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 2346 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना के एक्टिव केस घटकर 15 हजार से कम हुए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 24 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 14996 है. यानी इतने लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145
  • कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार 801
  • कुल एक्टिव केस- 14 हजार 996
  • कुल मौत- 5 लाख 24 हजार 348
  • कुल टीकाकरण- 192 करोड़ 12 लाख 96 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 मई 2022 तक देशभर में 192 करोड़ 12 लाख 96 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 15.32 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 84.63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 4.99 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है. एक्टिव केस 0.03 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 58वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here