गर्मी में बालों का रखें ध्यान, अपनाए ये टिप्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

गर्मी में बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। वहीं पसीने के कारण स्कैल्प से होते हुए बालों की जड़ों में फंगस बढ़ने और खुजली की समस्‍या बढ़ जाती है। इन सभी कारणों के चलते बाल कमजोर होने और टूटने लगते हैं। हालाँकि कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्कार्फ या कैप करें कैरी – गर्मियों में बालों को धूप से बचाने के लिए आप स्कार्फ, हैट या कैप का इस्‍तेमाल करें। जी हाँ क्योंकि ऐसा करने से आपके बाल सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे और बालों को कम से कम नुकसान पहुंचेगा।
 

बालों की सफाई का रखें ध्यान – धूप में निकलने की वजह से बालों में पसीने की समस्या होना आम है। इसके चलते जब भी वापस लौटकर घर आए तो बालों को ज़रूर धोएं। ऐसा करने से पसीने के साथ बैक्टीरिया भी निकल जाएंगे। इसी के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हर बार शैंपू करने से बाल रूखे हो सकते हैं। इस वजह से हर बार शैंपू इस्तेमाल करने की जगह बालों को सिर्फ पानी से धोएं।

कंडीशनर जरूरी – जब भी बालों में शैंपू करें तो कंडीशनर को ना भूलें। जी दरअसल बालों में कंडीशनर के इस्‍तेमाल से बालों में नमी बनी रहती है और बाल टूटते नहीं हैं। इसी के साथ ही पसीने की वजह से रूखे हुए बाल दोबारा सॉफ्ट हो सकते हैं।

हेयर ट्रिमिंग है ज़रूरी – बालों को कुछ महीने के गैप में रेगुलर ट्रिम करवाते रहें। जी हाँ क्योंकि ऐसा करने से डल और दो मुंहे बालों की परेशानी से आप बचे रहेंगे। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्‍छी रहेगी।

हेयर पैक जरूरी – गर्मी में दही, अंडा आदि नेचुरल चीजों से तैयार हेयर पैक लगाते रहें। ऐसा करने से बालों में ड्राइनेस नहीं आती और बाल मजबूत भी रहते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here