IPL 2022 में जमकर कहर मचा रहा ये भारतीय बल्लेबाज, जिता सकता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

IPL 2022: भारत का एक धाकड़ बल्लेबाज इन दिनों IPL 2022 में जमकर कहर मचा रहा है. इस बल्लेबाज की घातक फॉर्म को देखते हुए लगता है कि ये बल्लेबाज इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जिता सकता है. बता दें कि 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अब केवल चार महीने का समय ही बचा है. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर महीने में होने जा रहा है.

ये भारतीय बल्लेबाज टीम इंडिया को जिता सकता है टी20 वर्ल्ड कप

दिनेश कार्तिक भारत को इस साल टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट जिता सकते हैं. दिनेश कार्तिक IPL 2022 में बल्ले से तूफान मचा रहे हैं और जल्द ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो 2019 वर्ल्ड कप के बाद दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी होगी. 

IPL 2022 में जमकर कहर मचा रहा ये भारतीय बल्लेबाज

दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL 2022 के 13 मैचों में 57 की औसत और 192.56 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं. इस साल टी20 वर्ल्ड कप में अगर दिनेश कार्तिक को मौका मिलता है तो वे टीम इंडिया को खिताब भी जिता सकते हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैच भी जिताए

दिनेश कार्तिक 36 साल के हो चुके हैं, उन्होंने इस सीजन में अपने बल्ले से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैच भी जिताए हैं. दिनेश कार्तिक ने अपनी तूफानी बैटिंग से एक बार टीम इंडिया को निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच भी जितवाया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here