MI और KKR ने अपने एक-एक मैच विनर खिलाड़ी को छोड़कर की ये बड़ी गलती… – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए IPL 2022 सीजन बेहद भयानक साबित हुआ है. मुंबई इंडियंस IPL 2022 के 12 मैचों में से 9 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम 12 मैचों में से 7 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बेहद करीब है. IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने एक-एक मैच विनर खिलाड़ी को छोड़कर बड़ी गलती की है. आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर:  

1. दिनेश कार्तिक

36 वर्षीय दिनेश कार्तिक IPL 2022 में तूफानी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इससे पहले दिनेश कार्तिक पिछले साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का हिस्सा थे. IPL 2022 के लिए दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने साथ बरकरार नहीं रखा, जिसके बाद मेगा ऑक्शन में उन्हें आरसीबी ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा. दिनेश कार्तिक अब आरसीबी के लिए एक फिनिशर का काम कर रहे हैं और इस सीजन में 200.00 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 12 मैचों में 274 रन बना चुके हैं. क्रिकेट प्रशंसक चाहते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनें. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम दिनेश कार्तिक को छोड़कर पछता रही होगी. 

2. क्विंटन डि कॉक

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे रोमांचक विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक क्विंटन डि कॉक को छोड़कर मुंबई इंडियंस की टीम पछता रही होगी. IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी ओपनिंग जोड़ी रही है. जब रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक साथ बल्लेबाजी करते थे, तो मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिलती थी. IPL 2022 के लिए क्विंटन डि कॉक को मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने साथ बरकरार नहीं रखा और यहां तक कि उन्हें नीलामी में भी नहीं खरीदा. नई फ्रेंचाइजी द्वारा आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में बाएं हाथ के बल्लेबाज को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वो फायदेमंद रहे हैं. मौजूदा सीजन में, डि कॉक ने 12 मैचों में 355 रन बनाए हैं और कप्तान केएल राहुल के साथ एलएसजी को ठोस शुरुआत दी है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here