डंपर ने टेंपो और बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत, इतने लोग गंभीर रूप से घायल – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

हरदोई, कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कुइयां खेड़ा गांव के निकट डंपर ने टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार मां-बेटा और बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में दस लोग घायल भी हो गए हैं। आस पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। जबकि घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है, जहां से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पाली क्षेत्र के रूपापुर चौराहा से एक टेंपो सवारियां लेकर हरपालपुर जा रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कुइया खेड़ा गांव के निकट सामने से आ रहे डंपर ने टेंपो और एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार पाली क्षेत्र के ग्राम गांधिया मजरा मुडैर की मूर्ति देवी पत्नी मुंशी लाल यादव और उनके 12 वर्षीय पुत्र सचिन ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौरंगपुर के सुखदेव पुत्र रामलाल की मौत हो गई।

हादसे में भरखनी की सीता, नगरा बरसोहिया का टेंपो चालक ज्ञानेंद्र, बिछहीया पांडेपुर के सुरेश, लट्ठपुरा के अनूप, भरखनी के अवनीश, लमकन की गीता और मूर्ति देवी की पुत्री रागिनी, पुत्र प्रशांत समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया, जहां से टेंपो चालक ज्ञानेंद्र, टेंपो सवार सुरेश, रागिनी, प्रशांत समेत पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर परिवारवाले सीएचसी पहुंचे और कोहराम मच गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here