न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 08:28 AM IST
सार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में मंगलवार रात को युवक की हत्या के बाद से तनाव की स्थिति निर्मित है।

भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की रोक।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद से जिले में तनाव की स्थिति निर्मित है। सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।
भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति तनावपूरण हो गई। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हिंदू संगठन ने बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















