फ्लैट टमी पाना चाहते है तो अपने रूटीन में इन 4 एक्सरसाइजेस को भी करे शामिल…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

 Core Exercises: बाहर निकले हुए पेट को देखकर एक अलग ही तरह की टेंशन होती है। खानपान में जरूरी बदलाव और कमी करने के बाद भी असर दिखने में काफी वक्त लग जाता है। जिससे कई बार लोगों को मोटिवेशन जवाब दे जाता है और फ्लैट टमी का टारगेट वो बीच में ही छोड़ देते हैं। तो अगर आपने पेट को अंदर करने की ठान ली है तो डाइट के साथ बस इन 4 एक्सरसाइजेस को भी रोजाना करने की आदत डाल दें। यकीन मानिए एक महीने या कुछ ही हफ्तों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

1. रशियन ट्विस्ट

– सबसे पहले जमीन पर बैठकर घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाना है। मतलब हिप्स पर बैठना है।

– इसके बाद अपने दोनों हाथों से कोई बॉल पकड़ें या फिर हाथों को आपस में जोड़ लें।

– अब हाथों के साथ अपर बॉडी को पहले बाईं ओर फिर दाईं ओर ट्विस्ट करें। कम से कम 10-15 बार करें।

2. प्लैंक

– जमीन पर अपनी कोहनियों के लेट जाएं। पेट नीचे की ओर रहेगा।

– इसके बाद पैर के पंजों और कोहनियों के बल से अपने पूरे शरीर को ऊपर उठा लें।

– कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें।

3. सिट- अप्स

– सिट-अप करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को इस तरह से मोड़ें कि आपके पैर जमीन पर एकदम सीधे आ जाएं।

– अपने दोनों हाथों को अपने कानों के पीछे या सिर के पास रख लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे उठाएं। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रहे कि आपके शीरर का निचला हिस्सा जमीन से पूरी तरह चिपका हुआ ही होना चाहिए।

– इसी तरह धीरे-धीरे ऊपरी हिस्से को उठाएं फिर नीचे ले जाएं। इससे पेट पर प्रेशर महसूस होगा। अपनी क्षमतानुसार जितनी बार कर सकते हैं करें, थोड़ा ब्रेक लेकर फिर से करें।

4. बोट पोज

– नौकासन करने के लिए हिप्स पर बैठ जाएं।

– दोनों पैरो को ऊपर उठाते हुए सीधा करें। हाथ सामने की ओर और नजरें पैर के पंजों पर रखें।

– इस स्थिति में कुछ सेकेंड बने रहें। रिलैक्स होकर फिर दोहराएं। ऐसा कम से कम 5-7 बार करना है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here