तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, वारंगल में एक सभा को करेंगे संबोधित…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी वारंगल में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यंमत्री दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

तेलंगाना कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि राहुल गांधी चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से मिलेंगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की इजाजत देने की मांग कर रहे थे।

यास्खी ने कहा, ‘राहुल गांधी वारंगल में रायथू संघर्ष सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन, वह पूर्व सीएम दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह जेल में 18 अन्य छात्रों के साथ गिरफ्तार एनएसयूआई अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गांधी भवन में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।’

राहुल के दौरे से पहले लगे पोस्टर

उधर, राहुल गांधी के दौरे से पहले हैदराबाद में बैनर लगे हैं। बैनर में उनसे पूछा गया है कि क्या वह ‘व्‍हाइट चैलेंज’ स्‍वीकार करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी की ओर से ‘व्हाइट चैलेंज’ (ड्रग टेस्‍ट) की शुरुआत की गई थी। रेवंत रेड्डी ने तब कहा था कि वह युवाओं में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए जागरूकता लाने के लिए ‘व्‍हाइट चैलेंज’ शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने केटीआर को भी चुनौती के लिए तेलंगाना शहीद स्मारक पहुंचने की चुनौती दी थी।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में दौरे की इजाजत नहीं

गौरतलब है कि राहुल गांधी को तेलंगाना की उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने अपने परिसर में कार्यक्रम को मंजूरी देने से इन्कार कर दिया था। इसके विरोध में एनएसयूआई के सदस्यों ने यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here