इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज शाम विराट कोहली और MS धौनी होंगे आमने सामने – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

 इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज शाम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी आमने सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह सीजन की दूसरी टक्कर होने वाली है। बैंगलोर के लिए राहत की बात कोहली का रन बनाना अब तक खामोश रहे इस धुरंधर के बल्ले से रन निकले हैं। इस मुकाबले में टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद कम है। बैंगलोर की टीम इस वक्त अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि चेन्नई 9वें पायदान पर काबिज है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत दोनों ही टीम के लिए जरूरी है। 

कोहली -डु प्सेसिस की ओपनिंग

पिछले कई मुकाबलों में फ्लाप होने के बाद आखिरकार उनके विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली। कप्तान डु प्लेसिस के साथ उनकी जोड़ी काफी असरदार साबित हो सकती है। चेन्नई के गेंदबाजों के लिए ये दोनों ही मुश्किल बन सकते हैं।

बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

टीम को जीत हासिल करने के लिए मिडिल आर्डर में ग्लेन मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर को घरेलू सीजन में अच्छा खेल दिखाने की वजह से मौका दिया गया है। इस मैच में सभी पर टीम के मिडिल आर्डर को मजबूती देने का जिम्मा होगा। नीचले क्रम में दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद अच्छी लय में हैं। इन दोनों पर एक बार फिर से मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहेगी।

गेंदबाजी को छोड़ना होगा असर

जोस हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और वनिंदु हसरंगा टीम के स्टार गेंदबाद हैं। इन तीनों से चेन्नई के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पिछली बार दोनों टीम के बीच हुई टक्कर में चेन्नई ने जमकर रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here