एएपी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में महामारी की शुरुआत के बाद से लगभग 1 करोड़ 30 लाख बच्चे कोविड-19 से हुए संक्रमित… – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

अमेरिकी एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 1 करोड़ 30 लाख बच्चे महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले चार हफ्तों के दौरान अमेरिका में 1 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से 50 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

बच्चों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि, देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों में बच्चों का संक्रमण करीब 19 फीसदी रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते के दौरान बच्चों में कोविड-10 संक्रमण के 53हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जो कि पिछले दो हफ्तों की तुलना में करीब 60 फीसदी अधिक है।

संक्रमण के दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने की जरूरत

अमेरिकी एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, रिपोर्ट किए गए बच्चे के मामलों में यह लगातार तीसरी साप्ताहिक वृद्धि है। नए रूपों से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए अधिक आयु-विशिष्ट डेटा एकत्र करने की तत्काल आवश्यकता है। अमेरिकी एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स ने कहा है कि यह जानना जरूरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर महामारी के तत्काल प्रभाव क्या हैं। लेकिन यह भी महत्वपूर्ण रूप से जरूरी है कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों और युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर लंबे वक्त के बाद क्या प्रभाव हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here