मनकापुर रेलवे स्‍टेशन पर एक युवक ट्रेन इंजन से तीसरे डिब्बे की छत पर चढ़ा, अधिकारियों ने हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बचाया… – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

मनकापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक सिरफिरा अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने युवक को नीचे उतारा। इस दौरान करीब 15 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मनकापुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से दरभंगा जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस आकर रूकी। इसी बीच एक युवक ट्रेन इंजन से तीसरे डिब्बे की छत पर चढ़ गया। यहां रेलवे लाइन के ऊपर से हाईटेंशन तार बिछा है। गनीमत रही कि यात्रियों के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी की नजर पड़ गई। हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद युवक को किसी प्रकार से नीचे उतारा गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने वाले युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। कहां का रहने वाला है व कहां जा रहा था। इस सब के बारे में पता किया जा रहा है।

15 मिनट ठप रहा संचालन : युवक के ट्रेन पर चढ़ने से मालगाड़ी समेत तीन ट्रेनों का संचालन करीब 15 मिनट तक प्रभावित रहा। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस के साथ ही बरौनी-लखनऊ का समय से संचालन नहीं हो पाया। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। हालांकि, हादसा टलने से रेल प्रशासन के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी की प्रशंसा हुई।

पहले भी हो चुका है हादसा : मनकापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की सूझबूझ से हादसा टल गया, लेकिन जिले में ट्रेन की छत पर चढ़ने से पूर्व में हादसा हो चुका है। एक युवक की मौत हो चुकी है। त्वरित कार्रवाई होने से मनकापुर में हादसा टल गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here