न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:01 PM IST
सार
डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वह करीब एक महीने से फरार चल रहा था।
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक महीने से ज्यादा फरारी काटने के बाद शिवशंकर बल्या जोशी पुलिस के सामने आ गया है। उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। दौसा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
क्या है पूरा मामला?
दौसा के लालसोट में खेमावास निवासी लालूराम बैरवा पत्नी आशा देवी (22) को प्रसव के लिए 28 मार्च की सुबह आनंद हॉस्पिटल लेकर आए थे। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसमें भाजपा नेता और उनके समर्थक भी शामिल हुए। विरोध-प्रदर्शन के बाद लालसोट थाने में डॉक्टर अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इससे डॉ. अर्चना शर्मा तनाव में चली गई और अगले दिन 29 मार्च को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस पर क्यों उठे सवाल, राजनीतिक एंगल भी आया सामने, जानें एक महीने पहले क्या हुआ था
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















