लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आज से ही शुरू हो चुके आवेदन, जानिए कहां कितनी सीटें – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

 लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार से एमएड, एमपीएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में आवेदन 10 जून तक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के माध्यम से कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने आवेदन के संबंध में विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं। अब एमएड, एमपीएड और बीपीएड में भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1600 और एससी-एसटी वर्ग के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क होगा।

विश्वविद्यालय सहित 19 कालेजों में एमएड की 800 सीटें, बीपीएड की 925 और एमपीएड की करीब 200 सीटों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। तीनों ही पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। एमएड पाठ्यक्रम की लिखित परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षण (वस्तु निष्ठ), भाषा बोध आदि से जुड़े 250 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि कुल सीटों में से 60 फीसद सीटें नहीं भरीं तो कोर्स नहीं संचालित होगा।

सर्टिफिकेट कोर्स में भी आवेदन : प्रवेश समन्वयक ने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स इन ओरियंटल पर्शियन एंड अरेबिक भी आवेदन किए जा सकेंगे। इसके निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपए और एससी-एसटी वर्ग के लिए 400 रुपए होगा।

एमएड की सीटें

  • लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर- 25
  • श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय- 25
  • सिटी एकेडमी डिग्री कालेज- 25
  • इरम गर्ल्स डिग्री कालेज- 25
  • जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कालेज- 50
  • रजत पीजी कालेज- 50
  • लाला महावेद प्रसाद वर्मा बालिका कालेज- 50
  • आर्यवर्त इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन- 50
  • स्वामी विवेकानंद महिला कालेज- 25
  • रजत वूमेंस कालेज आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट- 50
  • रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग- 50
  • सिटी कालेज आफ मैनेजमेंट- 25
  • गौतमबुद्ध डिग्री कालेज- 50
  • रजत कालेज आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट- 50
  • दयानंद डिग्री कालेज- 50
  • रेजेंसी टीसर्च ट्रेनिंग कालेज- 50
  • सीतापुर शिक्षा संस्थान- 50
  • एएनडी टीटी कालेज- 50
  • मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आफ ह्यूमन साइंस एंड टेक्नोलाजी- 25
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here