कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इस डाइट प्लान को आज ही करें फॉलो…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

Cholesterol Control Tips: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए तमाम तरह के आप टिप्स अपना लेते हैं, लेकिन अगर फिर भी आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं हो पा रहा है, तो आपको ज्यादा परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. दरअसल, आपकी बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. एक तो अच्छा होता है दूसरा बैड होता है. बैड कोलेस्ट्रॉल के चलते हार्ट अटैक का सबसे अधिक जोखिम होता है. बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे आपकी बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान है. इसके अलावा एक्सरसाइज नहीं करने के चलते भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.

हफ्ते में 3 बार जरूर खाएं अंडा

अंडा खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, ज्यादातर लोग मानते हैं कि अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए. दरअसल, इसके पीछे सभी लोगों की अलग-अलग धारणा होती है. ऐसे में आप हफ्ते में 3 बार अंडा खा सकते हैं, लेकिन पीले वाले हिस्से को न खाएं.

मछली से कम होगा कोलेस्ट्रॉल

इसके अलावा बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल मछली खाने से भी कंट्रोल में आ सकता है. बता दें कि मछली पोषक तत्वों से भरी होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. ऐसे में हार्ट अटैक का जोखिम भी कम रहता है.

डाइट में शामिल करें साबुत अनाज

साबुत अनाज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. ऐसा करने से आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में किया जा सकता है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा तो हार्ट अटैक के जोखिम से भी आप बचे रहेंगे. साथ ही फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में रखना न भूलें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here