यूपी के देवरिया में एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्‍कर, पिता के साथ जा रहे बच्‍चे की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पिपरहिया मोड़ के पास सोमवार को एम्बुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। आनन-फानन में एम्बुलेंस चालक ने ही घायलों को लाद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया जहां डॉक्‍टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से आक्रोशित परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। आक्रोश को देखते हुए मौके पर एसडीएम राजपति वर्मा और सीओ पंचम लाल के नेतृत्व में भाटपाररानी और खामपार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव निवासी धर्मेन्द्र शाह अपने बेटे रोहित शाह (14) वर्ष को बाइक पर बैठा कर मझौली से खैराट अपने गांव जा रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र भाटपाररानी थाना के पिपरहिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एम्बुलेंस की चपेट में आ गए। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक दोनों को लेकर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन एम्बुलेंस पर कुचलने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुच कर मामले को उच्चधिकारियों को अवगत कराया।

कक्षा 7 का छात्र था रोहित

रोहित कक्षा 7 का छात्र था। दुर्घटना की सूचना पर अस्‍पताल पहुंची उसकी मां मुन्नी देवी, पिता धर्मेन्द्र  दादी शिव कुमारी, बड़ा भाई राहुल, छोटा भाई मोहित और बहन गंगा का रो रो कर बुरा हाल था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here