मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने चार ऐसे नाम गिनाए जो आने वाले समय में CSK के बन सकते हैं कप्तान – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

IPL 2022 Chennai Super Kings: मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) इस बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, लेकिन आईपीएल के 15वें सीजन में एक खास रोल में नजर आएंगे। रैना इस बार बल्ले की जगह हाथ में माइक थामेंगे और क्रीज की जगह कमेंट्री बॉक्स में शॉट्स लगाएंगे। लंबे समय तक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए खेले रैना को इस साल रिटेन नहीं किया गया था। 2008 से 2021 के बीच सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) धोनी ही रहे हैं। धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और माना जा रहा है कि एक-दो साल में वह प्रोफेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लें, ऐसे में रैना ने चार ऐसे नाम गिनाए हैं, जो आने वाले समय में सीएसके के कप्तान बन सकते हैं।

आईपीएल 2022 से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रैना ने कहा, ‘रविंद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो आने वाले समय में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। ये सभी काबिल हैं और गेम को अच्छी तरह समझते हैं। आने वाले समय में धोनी की जगह ये ले सकते हैं।’ धोनी की कप्तानी के समय रैना सीएसके के उप-कप्तान रह चुके हैं। धोनी को अगर सीएसके फैन्स थाला कहकर पुकारते हैं, तो वहीं रैना को चिन्ना थाला के नाम से पुकारा जाता है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रैना चौथे नंबर पर हैं। रैना ने 205 आईपीएल मैचों की 200 पारियों में 32.51 की औसत और 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। रैना से आगे रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली ही हैं। 5500 से ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले यही चार बल्लेबाज हैं। रैना आईपीएल में सीएसके के अलावा एक और टीम के लिए ही खेले हैं, वह भी तक जब सीएसके को दो साल के लिए बैन किया गया था, उस समय रैना ने गुजराट लायंस की कप्तानी की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here