ऐसे बनाएं ‘पनीर मखनी’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

सामग्री :

पनीर- 500 ग्राम, मखनी मसाला- 1 कप, घी या मक्खन- 2 टेबलस्पून, गरम मसाला- 1 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, तेजपत्ता- 1, फ्रेश क्रीम- 4 टेबलस्पून, फुल फैट दूध- 1/4 कप, कसूरी मेथी- 1 टीस्पून

विधि :

– पनीर को क्यूब्स में काट लें।
– इसके बाद मखनी मसाला तैयार करेंगे। इसके लिए पैन गरम करें। इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के सॉफ्ट होने तक भूनें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया अदरक और टमाटर डालें। टमाटर के मुलायम होने तक पकाएंगे। इसके बाद इसमें नमक, थोड़ी सी चीनी, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, टमैटो केचअप डालकर मिक्स करेंगे। मसाले को तब तक भूनेंगे जब तक कि ये तेल न छोड़ दें।
– अब इसमें पनीर, गरम मसाला और दूध डालकर 10-15 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएंगे।
– ग्रेवी जब गाढ़ी नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें। ऊपर से कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
– नान, जीरा राइस या लच्छा पराठा के साथ ये सब्जी बहुत शानदार लगती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here