न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Mar 2022 11:40 PM IST
सार
आरोपी और उसके बेटे के पास मिले मोबाइलों से पुलिस को कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट के साथ पेटीएम अकाउंट और मेल आईडी भी मिली हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
राजस्थान के भरतपुर में सेक्सटॉर्शन के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लकड़ी बनकर लड़कों से बात करते फिर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे रुपए मांगते थे। पुलिस ने शुक्रवार को बिड़गवा गांव से अजीम मेव (58) और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी और उसके बेटे के पास मिले मोबाइलों पुलिस को कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट के साथ पेटीएम अकाउंट और मेल आईडी भी मिली हैं। सोशल मीडिया पर लड़की बनकर पिता-पुत्र लोगों से दोस्ती कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके लिए वह बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बना लेते थे, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे थे। अब तक दोनों कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर अश्लील चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा है। आरोपी अजीम मेव पुत्र भाग मल (58) इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अब तक कितने लोगों को ठगी कर चुके हैं। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।