लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, ये अहम गेंदबाज IPL से होगा बाहर, जानिए वजह… – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले लगातार खिलाड़ियों का चोटिल होना सभी टीमों के लिए टेंशन बढ़ाता जा रहा है. अब आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. मैच वेस्टइंडीज के एंटीगा में खेला जा रहा है लेकिन उसका नुकसान आईपीएल की टीम को हुआ है. एंटीगा में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का सबसे अहम गेंदबाज चोटिल हो गया है. इस तेज गेंदबाज को टीम ने 7.5 करोड़ की रकम में खरीदा था.

लखनऊ को लगा बड़ा झटका 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में जमकर खर्चा किया था. टीम ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदे थे. लेकिन एंटीगा टेस्ट ने लखनऊ की टेंशन बढ़ा दी है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के मैच विनिंग गेंदबाज मार्क वुड को चोट लग गई है. मार्क वुड को ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने 7.5 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था. ऐसे में आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ये चोट लखनऊ की टीम को काफी दर्द दे सकती है. मार्क वुड ने आईपीएल में अब-तक सिर्फ एक मैच ही खेला है. साल 2018 में वुड सीएसके का हिस्सा थे.

आईपीएल से हो सकते है बाहर

मार्क वुड गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए हैं, उनके दाएं हाथ की कोहनी में सूजन आ गई हैं. चोट के कारण वुड ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में आगे गेंदबाजी भी नहीं की. मार्क वुड की ये चोट जोफ्रा आर्चर जैसी है. जोफ्रा आर्चर को भी कोहनी में सूजन की शिकायत हुई थी जिसके बाद कोहनी के दो ऑपरेशन हो चुके हैं और वो 2021 से ही क्रिकेट से दूर हैं. मार्क वुड 145 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, ऐसे में लखनऊ के लिए ये बड़ा झटका हो सकता है.

इस सीजन में लखनऊ के मैच 

आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. लीग स्टेज में लखनऊ की टीम गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलती दिखाई देगी. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, एविन लुइस, आवेश खान, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मनन वोहरा, शाहबाज नदीम, दुशमंता चमीरा, कृष्णप्पा गौतम, अंकित राजपूत.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here