यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन की फैमिली हुई अंडरग्राउंड, लोकेशन को लेकर ये बड़ा दावा – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

मॉस्को: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव से लेकर अन्य मंत्रालयों के अधिकारी दावा कर चुके हैं कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वो विध्‍वंसक होगा. रूस खुलेआम उनके मैटर के बीच आने वाले किसी भी देश पर परमाणु हमला करने की धमकी दे चुका है. वेस्टर्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने अपने परिवार को युद्ध की विभीषिका से बचाने के लिए एक अंडरग्राउंड सिटी में छिपा दिया है.

कहां है पुतिन की फैमिली?

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दावा रूसी प्रोफेसर वालेरी सोलोवे ने किया है. सोलोवे ने कहा, ‘व्‍लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने साइबेरिया में मौजूद एक अंडरग्राउंड सिटी में अपने परिवार के सदस्‍यों को छिपाया है. ताकि उन्हें किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके. ये आलीशान और हाइटेक बंकर अल्‍ताई माउंटेंस में मौजूद है. ये बंकर न्‍यूक्लियर युद्ध की स्थिति में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. ये अंडरग्राउंड शहर जैसा है जो तकनीक और विज्ञान से लैस है.’

प्रोफेसर वालेरी सोलोवे मास्‍को स्‍टेट इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में प्रोफेसर रह चुके हैं. आपको बताते चलें कि सोलोवे वही प्रोफेसर हैं जिन्होंने कुछ समय पहले दावा किया था कि व्‍लादिमीर पुतिन की सेहत सही नहीं है. 

पुतिन के परिवार से कौन गया बंकर में ?

हालांकि, सोलोवो ने अपने बयान में ये साफ नहीं किया कि पुतिन के परिवार से कौन-कौन इस बंकर में गया है. उनके ऐसे अजीबोगरीब दावों की वजह से पिछले हफ्ते रूसी अधिकारियों ने उनसे कई घंटों की मैराथन पूछताछ की थी. उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पुतिन को लेकर काफी बयानबाजी की थी. जिसके बाद उनके घर में हुई रेड के दौरान महत्‍वपूर्ण सामान और उनके ई-गैजेट्स भी जब्त किए गए थे. हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here