रोहित ने सीरीज जीत के बाद इस अनजान शख्स को थमा दी ट्रॉफी, जानिए कौन हैं वो…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

नई दिल्ली: भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बड़ा कारनामा करते हुए श्रीलंका का तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. इस धमाकेदार सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सभी क्रिकेट फैंस को हैरत में डाल दिया. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद टी20 सीरीज विजेता की ट्रॉफी एक अनजान शख्स को थमा दी, जिसने हर किसी के मन में सवाल पैदा कर दिए. सोशल मीडिया पर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि ये शख्स आखिर कौन है.

कौन है ये अनजान शख्स?

टी20 सीरीज जीतने के बाद मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रोहित शर्मा को सीरीज विजेता की ट्रॉफी मिली और वह उस ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के पास गए. फोटो सेशन होने के बाद जब रोहित शर्मा आगे बढ़े तब उन्होंने जयदेव शाह को ट्रॉफी दी. जयदेव शाह बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे हैं. शाह परिवार का सौराष्ट्र क्रिकेट में लंबे वक्त तक वर्चस्व रहा है. निरंजन शाह भी बीसीसीआई के अहम अधिकारियों में से एक रहे हैं और अब उनके बेटे नई भूमिका में नज़र आ रहे हैं.

सामने आई ये बड़ी वजह

जयदेव शाह श्रीलंका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के साथ रहने वाले प्रतिनिधि हैं. जयदेव शाह पूर्व क्रिकेटर रहे हैं और रणजी में सौराष्ट्र टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हर सीरीज, टूर्नामेंट या मैच में बोर्ड की ओर से एक अधिकारी हमेशा साथ रहता है, जो मैनेजर भी होता है. जयदेव शाह ने 120 फर्स्ट क्लास मैच में करीब 30 की औसत से 5354 रन बनाए हैं, इसमें दस शतक भी शामिल हैं. लिस्ट-ए मैच में भी जयदेव शाह के नाम 1000 से ज्यादा रन दर्ज हैं.

भारत ने श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

बता दें कि भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर दिया है. तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 146 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 16.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी से भारतीय टीम को मजबूती मिली. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने रिकॉर्ड 204 रन ठोक डाले. इस दौरान अय्यर ने लगातार तीन अर्धशतक जड़ दिए.

मिल गया ये बड़ा मैच विनर 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों पर 57 रन ठोके थे, जबकि दूसरे टी20 मैच में 44 गेंदों पर 74 रन कूट दिए थे. तीसरे टी20 मैच में भी अय्यर का तूफान नहीं रुका और उन्होंने 45 गेंदों पर 73 रन जड़ दिए. श्रेयस अय्यर को टी20 सीरीज में कुल 204 रन ठोकने के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिल गया. श्रेयस अय्यर की कातिलाना फॉर्म को देखकर लगता है कि टीम इंडिया को वो मैच विनर मिल गया है, जिसकी उसे लम्बे समय से तलाश थी. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here