महाराणा प्रताप-अकबर पर घमासान: भाजपा विधायक बोले- महान योद्धा का अपमान कुंठित मानसिकता का प्रतीक

0
19

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Feb 2022 03:30 PM IST

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महाराणा प्रताप और अकबर के बीच की लड़ाई को सत्ता का संघर्ष बताया था। उनके इस बयान पर भाजपा भड़की हुई है। पार्टी के नेता डोटासरा पर महाराणा प्रताप का अपना करने का आरोप लगा रहे हैं। 

ख़बर सुनें

पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि डोटासरा का बयान उस योद्धा का अपमान है जिसने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। महात्मा गांधी ने भी लंदन में गोलमेज सम्मेलन में महाराणा प्रताप की बहादुरी की प्रशंसा की थी। 

विधायक देवनानी ने कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने और अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी महाराणा प्रताप ने मेवाड़ के स्वाभिमान को कम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान योद्धा के स्वतंत्रता संग्राम को सत्ता का संघर्ष कहना कुंठित मानसिकता का प्रतीक है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को कमजोर करने की साजिश हो रही है। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री बोलीं- मांफी मांगे कांग्रेस
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि अकबर का युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, राष्ट्र सुरक्षा का संघर्ष था। उन्होंने मेवाड़ का स्वाभिमान बचाने के लिए जंगलों में घास की रोटियां तक खाईं थी। ऐसे पराक्रमी योद्धा के अपमान करने पर कांग्रेस सार्वजनिक रूप से  माफी मांगे। 

वोट बैंक को लुभा रही कांग्रेस 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कह महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। उनका संघर्ष देश की अस्मिता की रक्षा के लिए था। कांग्रेस ने अकबर को महान बताकर महाराणा प्रताप का अपमान किया है। कांग्रेस का एक वोट बैंक को लुभाने का मोह छूट नहीं रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया था सत्ता की लड़ाई
बीते गुरुवार को नागौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच लड़ाई सत्ता के लिए थी, लेकिन भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दिया। भाजपा हर चीज को  धार्मिक नजरिए से देखती है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here