न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:43 AM IST
सार
राजस्थान के अलवर में गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने कुछ दिन पहले बछिया के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का वीडियो भी बनाया था। इसके वायरल होने के बाद से क्षेत्र में घटना को लेकर विरोध हो रहा है। कुछ सगठनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

घटना के विरोध में संगठनों ने किया प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
राजस्थान के अलवर में बछिया के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ संगठन आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को भीवाड़ी के चौपानकी के चुहड़पुर इलाके में एक बछिया जंगल में चरने गई थी। इस दौरान जुबैर, तालीम, वारिस और चुना ने बछिया के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसे पूरे घटना क्रम से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विस्तार

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।