न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:00 AM IST
सार
दिल्ली से गुजरात जा रही गुजरात पुलिस की एक गाड़ी सोमवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दिल्ली से गुजरात जा रही गुजरात पुलिस की एक गाड़ी सोमवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।