T20 मैच में केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

नई दिल्ली: सारी दुनिया पर इस समय क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL 2022 Mega Auction) पूरा हो चुका है. अब सभी की निगाहें भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर टिकीं हैं. इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा. भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) कोहनी में लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेलेंगे. ऐसे में उनकी जगह एक धाकड़ खिलाड़ी ले सकता है. ये प्लेयर रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर बन सकता है. 

केएल राहुल की जगह खेल सकता है ये खिलाड़ी 

केएल राहुल (KL Rahul) अपनी चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ पहले टी20 मैच में ईशान किशन ओपनिंग करने उतर सकते हैं. ईशान बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले वनडे मैच में भी ईशान किशन से ओपनिंग करवाई थी. तब ईशान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं और वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर अपनी बल्लेबाजी के द्वारा हमला बोल देते हैं. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धवस्त कर सके. ऐसे में वह कप्तान रोहित शर्मा के नए ओपनिंग पार्टनर बन सकते हैं. 

शानदार फॉर्म में हैं ईशान किशन 

ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनके पास विकेट पर टिकने की गजब क्षमता है और वह चंद गेंदों में वही मैच का रुख बदल देते हैं. आईपीएल 2021 में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल का नजारा पेश किया था. IPL 2021 में मुंबई को IPL प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी, जिसमें ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 84 रन कूट डाले. ईशान किशन की इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे.  ईशान किशन की पारी को देखकर विपक्षी बल्लेबाजों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं थीं. ईशान किशन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी भी है. भारतीय पिचों पर हमेशा से ही ईशान का बल्ला जमकर बोला है. 

संभाल चुके हैं पहले भी ओपनिंग की जिम्मेदारी 

भारत के स्टार विकेटकीपर्स में शुमार ईशान किशन बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह बिल्कुल रोहित शर्मा की तरह ही गेंदों को हिट करते हैं और हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल (IPL)  में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग की है. वहीं, टी20 वर्ल्ड 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तान विराट कोहली ने उनसे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग कराई थी.

मेगा ऑक्शन में बिके सबसे महंगे

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) में ईशान किशन पर 15 करोड़ 25 लाख की बोली लगी है. उन्हें मुंबई इंडियंस ने वापस अपने खेमे में शामिल किया है. ईशान ने मुंबई इंडियंस के लिए कई आतिशी पारियां खेली हैं. ईशान बहुत ही आक्रामक खिलाड़ी हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद  होगी. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here