लंदन: 99 वर्षीय महिला की देखभाल कर रहे युवक ने किया रेप, कैमरे में हुआ रिकॉर्ड – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

लंदन: एक 99 वर्षीय महिला के साथ उसी की देखभाल करने वाले शख्स ने बलात्कार किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के व्यवहार में आए से चिंतित परिवार वालों ने उसके कमरे में गुप्त कैमरा लगाया. अदालत ने शख्स को बलात्कार सहित कई आरोपों में दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में हैं. उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर एक बीमार, 99 साल की महिला के साथ कोई बलात्कार कैसे कर सकता है?

डिमेंशिया से पीड़ित है महिला

‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 48 वर्षीय फिलिप कैरी की घिनौती हरकतें कैमरे में कैद हो गई थीं, जिसके बाद महिला के परिवार ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता डिमेंशिया से जूझ रही है और इलाज के लिए ब्लैकपूल केयर होम में रह रही है. पिछले कुछ दिनों से महिला अजीब व्यवहार कर रही थी. वो किसी को पास नहीं आने देती थी, यदि कोई उसे छूता था तो वो घबरा जाती थी. यहां तक कि वो परिवार वालों से वहां से चले जाने के लिए भी कहती थी.

‘सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा’

महिला के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘उनके व्यवहार में एकदम से आए इस बदलव से हम सभी चिंतित थे. हम जानना चाहते थे कि आखिर इसकी वजह क्या है, इसलिए हमने उनके कमरे में एक गुप्त कैमरे लगा दिया. बाद में जब हमने फुटेज देखे तो हैरान रह गए. हमने कभी नहीं सोचा था कि एक बुजुर्ग और बीमार महिला के साथ ऐसा कुछ हो सकता है’.

10 साल के लिए भेजा जेल

फुटेज और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर फिलिप कैरी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है. पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वो दूसरों की जिंदगी बर्बाद नहीं कर पाएगा. साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है, जिनके अपने किसी केयर होम में दूसरों के देखभाल के अधीन हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here