बीते 24 घंटों में कोरोना 127952 नए मामले दर्ज, इतने फीसदी घटी पॉजिटिविटी रेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले कल की तुलना में आज घटे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए हैं और 1059 लोगों की मौत हो गई. कल की तुलना में आज कोरोना के केस कम आए हैं. कल एक लाख 49 हजार 394 केस आए थे. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 7.98 फीसदी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 13 लाख 31 हजार 648 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 13 लाख 31 हजार 648 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 1 हजार 114 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 79 हजार 2 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक करीब 169 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 169 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 47 लाख 53 हजार 81 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 169 करोड़ 98 लाख 17 हजार 199 डोज़ दी जा चुकी हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here