गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस अलग अंदाज में पहुंचीं आलिया भट्ट, लोग बोले- ‘पापा का पजामा पहन लिया’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
65

आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज को लेकर काफी एक्साटेड हैं। एक लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर सबके आ गया है। वहीं गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं थीं। इस इवेंट पर आलिया भट्ट-अजय देवगन और निर्देशक संजय लीला भंसाली की तस्वीरों पर हर किसी की नजर टिक गईं। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो सामने आया जिसे देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

वायरल हुआ ये वीडियो

दरअसल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर रिलीज के इवेंट के बाद आलिया को एक होटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और लूज पैंट पहना था। पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो में बताया गया है कि एक्ट्रेस अपने शूट का पैकअप करके लौट रहीं थीं। आलिया के आउटफिट को देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘न्यू रणवीर’ सिंह बता रहा है, तो कोई कह रहा कि आपकी पैंट अजीब लग रही है। एक यूजर ने पूछा कि ‘गंगूबाई इस जन्म में रिलीज होगी कि नहीं’? एक कमेंट जिसने सबका ध्यान खींचा वो है, ‘जल्दी-जल्दी में डैडी का पजामा पहनकर आई हो क्या’।

ट्रेलर ने चौंकाया 

गंगूबाई काठियावाड़ी के सवा 3 मिनट के इस ट्रेलर में आलिय भट्ट ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया। एमोशन रोमांस और डायलॉग से भरपूर इस ट्रेलर की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की पॉवरफुल लेडी गंगूबाई की भूमिका अदा की है। आलिया भट्ट की इस फिल्म में अजय देवगन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आलिया भट्ट के फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं। क्योंकि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ने इसके किरदार गंगूबाई के लिए काफी मेहनत की थी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here