पांच सालों में पार्टी के संकल्पों को पूरा करते हुए प्रदेश की छवि भी सुधारी: सीएम योगी – 24×7 Khabre Fatafat

0
77

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गुरुवार को अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व कौशल किशोर के साथ उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का एक और नए चुनावी सॉन्ग को भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी संकल्पों को पूरा करने के साथ प्रदेश की छवि को भी सुधारने का काम किया है। भाजपा ने चुनाव से पहले जिन संकल्पों को अपनी वरीयता में रखा था, सरकार ने उनको पूरा किया। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की छवि को सुधारने की थी। हम उसको भी सुधारने में सफल रहे। प्रदेश में लम्बे समय से कानून-व्यवस्था खराब होने के कारण यहां से पलायन करने वाले लोग अपने घरों को लौटे और अपना काम-काज फिर से प्रारंभ किया।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here