न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 05:22 PM IST
सार
मांग को लेकर टंकी पर चढ़ी महिलाओं ने बताया कि करीब 8 साल से उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
पानी की टंकी पर बैठी महिलाएं।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
टंकी पर चढ़ी महिलाओं का कहना था कि जब उनके क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा वे नीचे नहीं उतरेंगी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन मना कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल से उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई घंटों की समझाइश के बाद उन्हें जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन देकर नीचे उतारा जा सका।
हर दिन गहरा रहा जल संकट
अलवर में जल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। पीने के पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। सर्दी के मौसम में भी लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। गर्मी के दिनों में हालात और खराब हो जाएंगे। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबवेल सूख चुके हैं, जो है उनमें भी तेजी से पानी कम हो रहा है। ऐसे ही रहा तो आने वाले समय में लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















