यूपी के बनारस में नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्ट किट के साथ पांच अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार रात लंका में छापेमारी कर नकली कोरोनरोधी वैक्सीन कोविशिल्ड, जेडवाई कोविड वैक्सीन और कोरोना टेस्ट किट बरामद किया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि करीब चार करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया है। नई दिल्ली निवासी लक्ष्य जावा की एक कंपनी के जरिये यूपी और अन्य प्रदेशों में सप्लाई की जाती थी।

नकली वैक्सीन एवं नकली कोविड टेस्टिंग किट वृहद पैमाने पर बनाए जाने के इनपुट के आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी की ओर से लंका के रोहित नगर में छापेमारी की गई। यहां से सिद्धगिरी बाग के धनश्री कॉम्प्लेक्स निवासी राकेश थवानी, चौक के पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा, नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा, बलिया के रसड़ा निवासी शमशेर, लहरतारा के बौलिया निवासी अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। नकली टेस्टिंग किट, नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली जाइकोव डी वैक्सीन, पैकिंग मशीन, खाली वायल, स्वाब स्टिक बरामद किया गया। पूछताछ पर राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा , अरुणेश विश्वकर्मा व शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन व टेस्टिंग किट बनाता था। नई दिल्ली के लक्ष्य जावा को सप्लाई करता था, जो अपने नेटवर्क के द्वारा अलग अलग राज्यों में सप्लाई करता था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here